अल्काराज ने क्वींस क्लब के पहले दौर में जीत के साथ ग्रासकोर्ट सत्र का आगाज किया

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 19 Jun 2024 11:57 AM
अल्काराज ने क्वींस क्लब के पहले दौर में जीत के साथ ग्रासकोर्ट सत्र का आगाज किया
ऑडियो सुनें

लंदन: स्पेन के कार्लोस अल्काराज ने क्वींस क्लब में पहले मैच में फ्रांसिस्को सेरूंडोलो को 6 . 1, 7 . 5 से हराकर ग्रासकोर्ट सत्र का जीत के साथ आगाज किया जबकि एंडी मर्रे ने टूर स्तर पर 1000वां मैच जीता। फ्रेंच ओपन खिताब विजेता अल्काराज का ग्रासकोर्ट पर जीत का अभियान 13 मैचों का हो गया है।

उन्होंने पिछले साल क्वींस क्लब खिताब जीतने के बाद विम्बलडन फाइनल में नोवाक जोकोविच को हराया। अब उनका सामना जैक ड्रेपर से होगा। वहीं पांच बार के चैम्पियन मर्रे ने अलेक्जेइ पोपिरिन को 6 . 3, 3 . 6, 6 . 3 से मात दी। दूसरी वरीयता प्राप्त एलेक्स डि मिनौर को लोरेंजो मुसेत्ती ने 1 . 6, 6 . 4, 6 . 2 से हराया।
टेलर फ्रिट्ज, टॉमी पॉल और सेबेस्टियन कोरडा भी दूसरे दौर में पहुंच गए।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav