बड़ी खबर: भाजपा सांसद ओम बिरला 18वीं लोकसभा के अध्यक्ष चुने गए…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 26 Jun 2024 12:05 PM
बड़ी खबर: भाजपा सांसद ओम बिरला 18वीं लोकसभा के अध्यक्ष चुने गए…
ऑडियो सुनें

नई दिल्ली: ओम बिरला को ध्वनिमत से लोकसभा का स्पीकर चुन लिया गया है. ओम बिरला को स्पीकर चुने जाने के बाद नेता सदन नरेंद्र मोदी और विपक्ष के नेता राहुल गांधी स्पीकर के आसन तक लेकर गए. ओम बिरला के आसन तक पहुंचने पर प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब ने कहा कि आपकी चेयर है, आप संभालें.

स्पीकर के लिए ओम बिरला के नाम का गृह मंत्री अमित शाह, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी, जाधव प्रतापराव गणपत राव, चिराग पासवान, एचडी कुमारस्वामी, के राममोहन नायडू, आईके सुब्बा, अनुप्रिया पटेल ने स्पीकर पद के लिए ओम बिरला के नाम का प्रस्ताव किया.

शिवराज सिंह चौहान, नितिन गडकरी, सुनील तटकरे, जयंत वासुमातारी, लघुकृष्णा देवराई, फणीभूषण चौधरी, श्री किशन पाल ने ओम बिरला के नाम का प्रस्ताव किया. संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब, संसद के स्टाफ और सदस्यों का धन्यवाद किया.

ओम बिरला को पीएम मोदी ने दी बधाई प्रधानमंत्री मोदी ने दूसरी बार स्पीकर चुने जाने पर ओम बिरला को बधाई दी. पीएम मोदी ने कहा कि हम सबको विश्वास है कि आने वाले पांच साल आप हम सबका मार्गदर्शन करेंगे. हमारे शास्त्रों में कहा गया है कि विनम्र और व्यवहार कुशल व्यक्ति सफल सदृश होता है. आपको तो मुस्कान भी मिली है. आपकी ये मीठी-मीठी मुस्कान हम सबको प्रसन्न करती आई है. दूसरी बार स्पीकर का कार्यभार मिलना, नए-नए रिकॉर्ड बनते देख रहे हैं.

बलराम जाखड़ जी को पांच साल का कार्यकाल पूर्ण करने के बाद स्पीकर का दायित्व फिर से मिला था. इनके बाद आप हैं जिसे ये अवसर मिला है. आप जीतकर के आए हैं. नया इतिहास आपने गढ़ा है. हममें से ज्यादातर सांसद आपसे परिचित हैं. एक सांसद के रूप में आप जिस प्रकार से एक सांसद के नाते काम करते हैं, ये भी जानने और सीखने योग्य है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav