चेन्नई. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने शुक्रवार को मातृभाषा में शिक्षा प्रदान करने का समर्थन किया. मुख्यमंत्री ने चेन्नई में कहा कि शैक्षणिक संस्थाओं को मातृभाषा में शिक्षा को प्रोत्साहन देना चाहिए और योजनाओं का नाम रखने में तमिल भाषा का इस्तेमाल करना चाहिए. यहां एक विद्यालय के उद्घाटन के अवसर पर स्टालिन ने ऐसी निजी संस्थाओं के प्रबंधन से अपील की कि वे मातृभाषा में शिक्षा मुहैया कराने को प्रोत्साहित करें. उन्होंने कहा कि विद्यालयों द्वारा तैयार की गई योजनाओं का नाम रखने में तमिल भाषा का उपयोग किया जाए. स्टालिन ने उपनगरीय पल्लीकरनई में डीएवी समूह के एक नये विद्यालय का उद्घाटन करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के लिए अपनी मातृभाषा और राष्ट्र के लिए प्रेम बहुत अहम है. मुख्यमंत्री ने यहां के दो सरकारी विद्यालयों को एक समझौते के तहत शिक्षा आधारित सहायता उपलब्ध कराने के लिए डीएवी विद्यालय प्रबंधन की तारीफ की.
स्टालिन ने मातृभाषा में शिक्षा देने का समर्थन किया
Author: www.navabharat.news
UPDATED: Fri, 27 May 2022 07:23 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 9वीं से 12वीं के छात्रों के लिए नया मॉड्यूल तैयार, NCERT तैयार कर रहा है नया मॉडल
- 2 Bhilai बिल्डर संजय चौहान गिरफ्तार, भिलाई में फर्जी NOC से दो दुकानें बेचकर 28 लाख की ठगी
- 3 असम में 5734 सरकारी पदों पर होगी भर्ती.. असम राज्य की प्रमुख खबरें एक नजर में
- 4 Odisha News पीएम मोदी ने डेटा सेंटर का उदघाटन किया, ओडिशा की प्रमुख खबरें एक नजर में जानिए
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By www.navabharat.news
Tags: