नोबेल पुरस्कार से सम्मानित एस्तेर डुफ्लो ने पुस्तक श्रृंखला में बच्चों को पढ़ाया अर्थशास्त्र का पाठ

नयी दिल्ली. वैश्विक गरीबी कम किए जाने के प्रयासों के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित अर्थशास्त्री एस्तेर डुफ्लो ने बच्चों को अर्थशास्त्र की बारीकियां समझाने के लिए एक पुस्तक श्रृंखला लिखी है. पुस्तक श्रृंखला आकर्षक कहानियों और रंगीन चित्रों के जरिए बच्चों को जटिल आर्थिक अवधारणाओं से परिचित कराती है. पांच पुस्तकों की श्रृंखला को डुफ्लो ने मूल रूप से फ्रेंच में लिखा है और इसके चित्र चेयेन ओलिवियर ने बनाए हैं. इस पुस्तक श्रृंखला का अनावरण शुक्रवार को दिल्ली में अंग्रेजी और पांच भारतीय भाषाओं में एक साथ किया गया.

डुफ्लो ने कहा, ”मैंने पुस्तकालय प्रमुखों, शिक्षकों से पूछा कि बच्चों की किताबों में क्या कमी है. आप बच्चों को देने के लिए कौन सी किताबें रखना चाहेंगे? उन्होंने कहा कि हमें ऐसी किताबें चाहिए, जिनमें बच्चों का प्रतिनिधित्व हो.” उन्होंने कहा कि इन लोगों ने इस किताब को देखकर कहा कि इसमें ऐसा किया गया है, जो हमारे लिए सबसे अच्छी तारीफ है. डुफ्लो को 2019 में अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी और माइकल क्रेमर के साथ अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button