सेना प्रमुख ने रक्षा मंत्री राजनाथ को डोडा में आतंकवाद विरोधी अभियान पर जानकारी दी

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 16 Jul 2024 11:51 AM
सेना प्रमुख ने रक्षा मंत्री राजनाथ को डोडा में आतंकवाद विरोधी अभियान पर जानकारी दी
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने जम्मू- कश्मीर के डोडा जिले में आतंकवाद रोधी अभियान के बारे में मंगलवार को रक्षा मंत्री राजनाथ ंिसह को जानकारी दी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों के एक समूह के खिलाफ अभियान के दौरान सेना के एक अधिकारी समेत चार कर्मी शहीद हो गए।

रक्षा मंत्री के कार्यालय ने बताया कि उन्होंने मंगलवार सुबह जनरल द्विवेदी से बात की। ंिसह के कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘रक्षा मंत्री श्री राजनाथ ंिसह ने सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी से आज सुबह बात की। सेना प्रमुख ने रक्षा मंत्री को डोडा में जमीनी स्थिति और आतंकवाद विरोधी अभियान के बारे में जानकारी दी।’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav