आप सिर्फ विधायक नहीं, मुख्यमंत्री का चुनाव करेंगे: धामी के चुनाव प्रचार में योगी ने लोगों से कहा

देहरादून. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को उत्तराखंड के चंपावत विधानसभा क्षेत्र के लोगों से कहा कि वे 31 मई को होने जा रहे उपचुनाव में पुष्कर ंिसह धामी के पक्ष में भारी मतदान करें क्योंकि ऐसा करके वे “मुख्यमंत्री का चुनाव करेंगे, न कि सिर्फ विधायक का.” फरवरी में विधानसभा चुनाव में चंपावत निर्वाचन क्षेत्र से जीतने वाले भाजपा के कैलाश गहतोड़ी ने मुख्यमंत्री के चुनाव लड़ने के लिये अपनी सीट खाली कर दी थी, क्योंकि दो बार विधायक रहे धामी अपनी सीट खटीमा से चुनाव हार गए थे.

योगी ने टनकपुर में एक चुनावी रैली में धामी के लिए प्रचार करते हुए कहा, ‘‘1997 में जिला बनने के बाद पहली बार चंपावत को एक विधायक नहीं, बल्कि एक मुख्यमंत्री चुनने का मौका मिला है. आपको इस अवसर को व्यर्थ नहीं करना चाहिए. मैं आपसे क्षेत्र के तेजी से विकास के लिए पुष्कर ंिसह धामी के युवा नेतृत्व के पक्ष में भारी मतदान करने की अपील करता हूं.’’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button