न्यायिक जांच आयोग के अध्यक्ष सेवानिवृत्त न्यायाधीश सी.बी.बाजपेयी पहुंचे बलौदाबाजार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 18 Jul 2024 07:09 PM
न्यायिक जांच आयोग के अध्यक्ष सेवानिवृत्त न्यायाधीश सी.बी.बाजपेयी पहुंचे बलौदाबाजार
ऑडियो सुनें

रायपुर. बलौदाबाजार जिले के ग्राम महकोनी स्थित अमर गुफा में जैतखाम तोड़े जाने की जांच औपचारिक तौर पर आज से शुरू हो गई है. घटना की जांच करने न्यायिक आयोग के अध्यक्ष सेवानिवृत्त न्यायाधीश सी.बी. बाजपेयी बलौदाबाजार पहुंचे. उन्होंने सबसे पहले कलेक्टर दीपक सोनी एवं पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल से घटना के संबध में विस्तृत जानकारी ली. इसके बाद उन्होंने संयुक्त जिला कार्यालय परिसर पहुंचकर अपर कलेक्टर कार्यालय में दस्तावेज देखे एवं अपर कलेक्टर को तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए है. इसके बाद बाजपेयी ने ग्राम महकोनी स्थित अमर गुफा में स्थित जैतखाम तोड़े जाने वाले घटना स्थल का निरीक्षण किया.

बाजपेयी ने कहा कि बलौदाबाजार में ही जांच आयोग की सुनवाई होगी. इसके लिए जिला निर्वाचन कार्यालय में कक्ष आबंटित कर दिया गया है. कक्ष क्रमांक 1 को सी.बी. बाजपेयी, सेवानिवृत्त न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय,बिलासपुर हेतु, कक्ष क्रमांक 2 न्यायालयीन उपयोग हेतु एवं कक्ष क्रमांक 3 न्यायिक जांच आयोग के स्टॉफ हेतु आबंटित किया गया है. बाजपेयी ने कहा कि सभी पक्षों से शपथ पत्र में जानकारी ली जाएगी, इसके बाद बयान और प्रति परीक्षण की कार्रवाई होगी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu