एमएसपी की कानूनी गारंटी किसानों का हक; इसके लिए दबाव बनाएंगे: राहुल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 24 Jul 2024 08:49 PM
एमएसपी की कानूनी गारंटी किसानों का हक; इसके लिए दबाव बनाएंगे: राहुल
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने किसान नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के बाद बुधवार को कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी किसानों का हक है और यह सुनिश्चित करने के लिए ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटन इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के घटक दल सरकार पर दबाव बनाएंगे. किसान नेताओं ने राहुल गांधी के संसद भवन स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात की.

मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, ”कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणापत्र में एमएसपी की कानूनी गारंटी देने की बात कही थी. हमने आकलन किया है कि ये बिल्कुल किया जा सकता है. इस बारे में हमने किसान नेताओं के साथ बैठक की.” उन्होंने कहा, ”हमने तय किया है कि ‘इंडिया’ गठबंधन के नेताओं से चर्चा कर, हम सरकार पर एमएसपी की कानूनी गारंटी के लिए दबाव बनाएंगे.”

बाद में उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ”एमएसपी की कानूनी गारंटी किसानों का हक. है. ‘इंडिया’ गठबंधन ये हक. उनको दिला कर रहेगा.” इस बैठक में कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा, गुरजीत सिंह औजला, धर्मवीर गांधी, अमर सिंह, दीपेंद्र सिंह हुड्डा और जय प्रकाश भी मौजूद थे. इस प्रतिनिधिमंडल में पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और कर्नाटक के 12 किसान नेता शामिल थे. सूत्रों ने कहा कि उन्होंने राहुल गांधी को अपने-अपने राज्यों में किसानों के सामने आने वाली समस्याओं से अवगत कराया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu