बिहारपुर: ग्राम पंचायत सपहा में रोड पुलिया ना होने के कारण मरीजो को लेकर आना पड़ता है चारपाई से इलाज के लिए

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 25 Jul 2024 03:03 PM
बिहारपुर: ग्राम पंचायत सपहा में रोड पुलिया ना होने के कारण मरीजो को लेकर आना पड़ता है चारपाई से इलाज के लिए
ऑडियो सुनें

सूरजपुर: जिले के दूर क्षेत्र चांदनी बिहारपुर के ग्राम पंचायत सपहा में पटेल पारा बस्ती में जाने के लिए ना रोड है ना पुलिया जिस कारण सपहा पंचायत के पटेल पारा बस्ती वालों को मूलभूत सुविधा की अभाव से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है ताजा मामला आज का आया है।

45 वर्षीय महिला फूलमती पाल पति सुग्रीम पाल कल अचानक तबीयत खराब हो गया उल्टी दस्त से बेहोश हो गई इसके बाद उनके परिजनों ने चारपाई से घर से लगभग 2 किलोमीटर दूर तक मेन रोड तक कंधा से लाए इसके बाद काफी देर हो जाने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिहरपुर से 108 एंबुलेंस पहुंची तो मरीज को अस्पताल पहुंचाया कुछ देर बाद पीड़ित महिला होश में आई उसका इलाज जारी है।

ग्राम पंचायत सपहा के पटेलपारा के ग्रामीणों ने बताया कि पटेल पारा बस्ती में जाने के लिए रोड भी नहीं है और न पुल भी नहीं है इस कारण उसे मोहल्ले के ग्रामीण बीमार होते हैं तो चारपाई से ही मेन रोड तक लाना लेजाना करते हैं।

जबकि ग्रामीण ने बताया कि इसकी जानकारी ग्राम पंचायत सरपंच सचिव को कई बार ग्राम सभा में बोले भी हैं लेकिन सरपंच सचिव के द्वारा सिर्फ यही आश्वासन दिया जाता है कि इस महीना में रोड बन जाएगा पुल बन जाएगा कहते कहते कई वर्षों तक बिता दिए लेकिन रोड पुल नहीं बन पाया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav