राहुल ने किसी एससी, एसटी और ओबीसी को नेता प्रतिपक्ष क्यों नहीं बनाया: बृजमोहन अग्रवाल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 29 Jul 2024 10:50 PM
राहुल ने किसी एससी, एसटी और ओबीसी को नेता प्रतिपक्ष क्यों नहीं बनाया: बृजमोहन अग्रवाल
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग की कथित उपेक्षा की आलोचना करने पर सोमवार को लोकसभा में राहुल गांधी पर पलटवार किया और उनसे सवाल किया कि उन्होंने अपने बजाय इन समुदायों के किसी व्यक्ति को नेता प्रतिपक्ष क्यों नहीं बनाया.

केंद्रीय बजट पर चर्चा में भाग लेते हुए अग्रवाल ने विपक्ष की आलोचना की और कहा कि विपक्षी सदस्यों ने बजट का विरोध किया है क्योंकि उन्हें विभिन्न क्षेत्रों के अलावा युवाओं, किसानों, महिलाओं और गरीबों के लिए विकास का सरकार का एजेंडा पसंद नहीं है.

रायपुर से लोकसभा सदस्य ने कहा, ”आप (राहुल) एससी, एसटी, ओबीसी की बात करते हैं… क्या इन समुदायों से कोई भी आपकी पार्टी से निर्वाचित नहीं हुआ. आपने उनमें से किसी को नेता प्रतिपक्ष क्यों नहीं बनाया.” अग्रवाल ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने ”भारत जोड़ो यात्रा” निकाली, लेकिन उनकी पार्टी के कारण देश का विभाजन हुआ और बाद में चीन ने भारत के बड़े क्षेत्र पर कब्जा कर लिया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu