आज का पंचांग व राशिफल:- शनिवार 10 अगस्त 2024

-:पंचाग:-

श्रावण मासे, कृष्ण पक्ष,
तिथि अमावस्या 16:41:57
नक्षत्र पुष्य 13:25:09
योग सिद्वि 10:36:49
करण नाग 16:41:57
करण किन्स्तुघ्न 29:18:45
वार शनिवार
चन्द्र राशि कर्क
सूर्य राशि कर्क
रितु वर्षा
आयन दक्षिणायण
विक्रम संवत 2081 विक्रम संवत
शक संवत 1946 शक संवत

-:राशिफल:-

मेष राशि:- आज आप पर लक्ष्मीजी की कृपादृष्टि है। विवाहोत्सुकों को जीवनसाथी मिलने का योग है। सामाजिक रूप से आपको यश-कीर्ति मिलेगी। व्यापार में लाभ होगा। पर्यटन का आयोजन आप कर पाएंगे परंतु दोपहर के बाद मानसिक एकाग्रता में आपको कमी दिखाई देगी। स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। स्वजनों के साथ मतभेद होगा।

वृष राशि:- आज आप किसी भी प्रकार के मानसिक भार से मुक्त हो जाएंगे। शारीरिक रूप से भी आप स्वस्थ रहेंगे। पारिवारिक जीवन में भी सुख-संतोष का अनुभव होगा। व्यवसाय में यश मिलेगा। आपके कार्य की सराहना होगी और ऊपरी अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे। दोपहर के बाद नए कार्य का आप आयोजन कर पाएंगे। व्यापार में लाभ होगा तथा पत्नी और पुत्र से भी लाभ होगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि:- आपका आज का दिन मिश्र फलदायी रहेगा। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव आएगा। व्यवसायिक स्थल पर भी ऊपरी अधिकारीगण अप्रसन्नता से आपको व्यग्र कर सकते हैं। धन का व्यय अधिक होगा। संतानों की चिंता सताएगी। दोपहर के बाद आपके कार्य में सफलता दृष्टिगोचर होने पर आपका मन प्रसन्नता का अनुभव करेगा। व्यापार में वातावरण अनुकूल रहेगा। बड़े-बूढ़ों के आशीर्वाद से आपका कार्य सुसंपन्न होगा। व्यवसाय में पदोन्नति का योग है। धन की प्राप्ति होगी।

कर्क राशि:- आज मन को शांत और प्रफुल्लित रखने के लिए ईश्वर का नाम-स्मरण, आध्यात्मिक पठन की प्रवृत्ति ही एकमात्र उपाय है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। क्रोध को वश में रखिएगा। अनैतिक कृत्यों और नकारात्मक विचारों से दूर रहिएगा। धन की तंगी रहेगी। फिर भी दोपहर के बाद शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा। आनंद-प्रमोद के पीछे धन का व्यय होगा। व्यवसायिक स्थल पर ऊपरी अधिकारी से संभलकर चलिएगा। विदेशवासी स्वजनों से समाचार प्राप्त होंगे। किसी के साथ वाद-विवाद या उग्र चर्चा में न उतरने।

सिंह राशि:- आज आपको मनोरंजन के भरपूर साधन उपलब्ध होंगे। जिससे आप मित्रों और स्नेहीजनों के साथ आनंद लूटेंगे। साथ में पर्यटन की भी संभावना है। परंतु दोपहर के बाद अधिक विचारों के कारण मानसिक रूप से आप थक जाएंगे। क्रोध की अधिकता से आप उकता जाएंगे, तब वाणी पर संयम रखने पर परिस्थिति पर नियंत्रण ला सकेंगे। धन की तंगी रहेगी।

कन्या राशि:- आज का दिन आपके लिए शुभ हैं। कार्य-सफलता मिलने से आज आप आनंदित रहेंगे। आपकी यश-कीर्ति में भी वृद्धि होगी। परिवार का वातावरण भी अनुकूल रहेगा। जिससे शारीरिक और मानसिक रुप से आप प्रफुल्लता का अनुभव करेंगे। भावना के प्रवाह में आप अधिक न बह जाएं इसका ध्यान रखिएगा। दोपहर के बाद आप का दिन मनोरंजन में बीतेगा। व्यापार में भागीदारों से लाभ होगा।

तुला राशि:- आज लेखनकार्य और सृजनात्मक प्रवृत्तियों के लिए आज का दिन शुभ है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। बौद्धिक चर्चा में आप को सफलता मिलेगी। यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। आज कुछ अधिक भावनाशील रहेंगे। व्यवसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा।

वृश्चिक राशि:- आज जिद्दीपन छोड़ दे। भावुकता पर संयम रखने से मानसिक व्यग्रता का अनुभव कम होगा। वित्तीय मामलों का आयोजन होगा। वस्त्राभूषण एवं सौंदर्य प्रसाधनों के पीछे खर्च होगा। माता से लाभ होगा। दोपहर के पश्चात विचारों में शीघ्र परिवर्तन आएंगे। नए काम की शुरूआत न करें। बौद्धिक एवं तार्किक कार्य करें। पेट संबंधित बीमारियों से सावधान रहें। यात्रा-प्रवास टालें।

धनु राशि:- आज दिन के समय में आज आपका मन प्रफुल्लित रहने से मानसिक रूप से एकदम हलके-फुलके होने का अनुभव होगा। परिवारजनों के साथ पारिवारिक प्रश्नों की चर्चा का आयोजन होगा, जिसका निराकरण लाने में सफल रहेंगे। मित्रों के साथ धनिष्ठता बढे़गी और प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय होगी। आज भाग्यवृद्धि का योग है, परंतु मध्याहन के बाद कुछ अधिक ही संवेदनशीलता का अनुभव करेंगे। मानसिक रुप से व्यग्रता रहेगी। स्त्रियों को प्रसाधनों के पीछे धन का व्यय होगा। जमीन, मकान, वाहन आदि का सौदा संभलकर कीजिएगा। विद्याप्राप्ति के लिए विद्यार्थियों का समय अच्छा है।

मकर राशि:- आज धार्मिक विचारों के साथ-साथ धार्मिक कार्यो में खर्च भी होगा। अधिक वाद-विवाद से परिवार का वातावरण कलुषित न हो इसका ध्यान रखिएगा। परिवारजनों को आप से मनदुःख और असंतोष रह सकता है। फिर भी दोपहर के बाद आप का मन चिंतामुक्त रहेगा। मित्रों- स्वजनों से हुई भेंट से मन आनंदित हो उठेगा। आज भाग्यवृद्धि के योग हैं। भाई-बहनों का प्रेम आप पर बरसेगा।

कुम्भ राशि:- आज आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। गहन चिंतनशक्ति और आध्यात्मिकता दोनों में आपका मन डूबा रहेगा। नकारात्मक विचारों को मन से निकाल दे । वाणी पर संयम रखिएगा। अनापेक्षिक धन-व्यय से संभलकर चलिएगा। आज फिर भी निर्णयशक्ति का अभाव रहेगा। लिए गए काम पर किसी का ध्यान न जाने से आप का मन निराश न हो जाए इसका ध्यान रखिएगा। विद्यार्थियों को विद्याप्राप्ति में विघ्न सकता है।

मीन राशि:- आज किसी के साथ धन से संबंधित व्यवहार न करने की तथा किसी के विवाद में न पडे। मन एकाग्र करने का प्रयास कीजिएगा। आज खर्च पर संयम रखना होगा। स्वजनों के साथ मन दुख होने के प्रसंग बनेंगे। दोपहर के बाद आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। मानसिक रूप से भी आपको स्वस्थता का अनुभव होगा। मित्रों से उपहार आदि मिलेंगे। परिवारजनों से सुख भी आज मिलेगा। साथ-साथ आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में भी धन लगा रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button