आबकारी ‘घोटाला’ : अदालत ने केजरीवाल, के कविता की न्यायिक हिरासत दो सितंबर तक बढ़ाई

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 13 Aug 2024 08:03 PM
आबकारी ‘घोटाला’ : अदालत ने केजरीवाल, के कविता की न्यायिक हिरासत दो सितंबर तक बढ़ाई
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. यहां की एक अदालत ने कथित आबकारी घोटाले से संबंधित धन शोधन के एक मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, बीआरएस नेता के. कविता और अन्य की न्यायिक हिरासत मंगलवार को दो सितंबर तक बढ़ा दी. विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने आरोपियों की न्यायिक हिरासत अवधि समाप्त होने पर उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अदालत के समक्ष पेश किए जाने के बाद उनकी हिरासत अवधि बढ़ा दी.

उच्चतम न्यायालय ने पहले इस मामले में केजरीवाल को अंतरिम जमानत दे दी थी. हालांकि, आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अब भी तिहाड़ जेल में बंद हैं, क्योंकि उन्होंने मामले में जमानत बॉण्ड नहीं भरा है. दिल्ली के मुख्यमंत्री इस कथित घोटाले के संबंध में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दर्ज भ्रष्टाचार के एक मामले में न्यायिक हिरासत में हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu