
योकोहामा. भारत की अश्मिता चालिहा और मालविका बंसोड़ मंगलवार को यहां जापान ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल के शुरुआती दौर में हारकर बाहर हो गईं. अश्मिता जहां चीनी ताइपे की शीर्ष वरीयता प्राप्त ताई जु यिंग से 16-21, 12-21 से हार गईं, वहीं मालविका को यूक्रेन की पोलिना बुहरोवा ने 23-21, 21-19 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया. इसके बाद महिला एकल में आकर्षी कश्यप ने भी निराश किया. वह पहले दौर में दक्षिण कोरिया की किम गा यून से 13-21 12-21 से हार गयी.
मिश्रित युगल में सतीश कुमार करुणाकरन और आद्या वरियाथ की भारतीय जोड़ी पहले दौर की चुनौती से पार नहीं पा सकी. इस जोड़ी को रेहान नौफल कुशर्जंतो और लिसा अयु कुसुमावती की इंडोनेशिया की जोड़ी से 10-21, 18-21 से हारकर का सामना करना पड़ा.
पेरिस ओलंपिक में भाग लेने वाले भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों में से कोई भी इस प्रतियोगिता में नहीं खेल रहा है.



