VIDEO मगरमच्छ ने बिजनेसमेन को निगला तो पुलिस ने पहले मगरमच्छ को गोली मोरी, फिर नदी से एयरलिफट करके व्यापारी की लाश निकाली

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Mon, 19 Oct 2026 06:24 PM
VIDEO मगरमच्छ ने बिजनेसमेन को निगला तो पुलिस ने पहले मगरमच्छ को गोली मोरी, फिर नदी से एयरलिफट करके व्यापारी की लाश निकाली
ऑडियो सुनें

दक्षिण अफ्रीका से एक अजीबोगरीब वाकया सामने आया है। यहां की पुलिस ने एक बिजनेस मैन को खा जाने वाले मगरमच्छ को गोली मारी और उसे नदी से निकालने के लिए एयरलिफ्ट किया.

यह घटना मपुमालंगा स्थित कोमती नदी के पास हुई। मामला कुछ यूं है कि 59 वर्षीय व्यवसायी और होटल मालिक गेबरियल बतिस्टा बाढ़ के पानी में डूबे हुए पुल को पार करने की कोशिश कर रहे थे, तभी उनकी गाड़ी तेज पानी के बहाव में बह गई. होटल व्यवसायी के लापता होने के बाद पुलिस ने ड्रोन कैमरों की मदद से उनकी तलाश शुरू की. नदी में एक विशालकाय मगरमच्छ दिखा. पुलिस को शक हुआ कि बिजनेसमेन इसी मगरमच्छ का शिकार बन गए हैं जिसके बाद पुलिस ने उसे गोली मारकर पानी से बाहर निकाला और एयरलिफ्ट किया.

जब पुलिस ने मगरमच्छ का पेट चीरा, तो उसके अंदर से गैब्रियल बतिस्ता की अंगूठी और इंसानी अवशेष बरामद हुए. हैरानी की बात यह है कि उसके पेट से जूतों के कई अन्य जोड़े भी मिले, जिससे यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि यह मगरमच्छ पहले भी कई लोगों को अपना शिकार बना चुका है.

 

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group