राजस्थान: सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, 17 अन्य घायल

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 23 Aug 2024 03:54 PM
राजस्थान: सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, 17 अन्य घायल
ऑडियो सुनें

जयपुर: राजस्थान के डीडवाना-कुचामन जिले के मारोठ इलाके में शुक्रवार को एक बस के पलट जाने से उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि बस चित्तौड़गढ़ से सीकर के खाटू श्याम मंदिर जा रही थी, उसी समय यह हादसा हुआ। इस हादसे में उमाशंकर कुमावत (36) और प्रेम देवी (35) की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए।
उसने बताया कि घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav