हमास के हमले में अपहृत एक बंधक को बचाया गया: इजराइली सेना

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 27 Aug 2024 08:05 PM
हमास के हमले में अपहृत एक बंधक को बचाया गया: इजराइली सेना
ऑडियो सुनें

यरूशलम. इजराइल की सेना ने मंगलवार को कहा कि उसने उस अरब नागरिक को बचा लिया है, जो सात अक्टूबर को हमास के हमले में अपहृत किए गए लोगों में शामिल था. सेना ने कहा कि 52 वर्षीय कायद फरहान अलकादी को ”दक्षिणी गाजा पट्टी में एक अभियान के तहत” बचाया गया. हमास के नेतृत्व वाले आतंकवादियों ने सात अक्टूबर के हमले में लगभग 250 लोगों का अपहरण कर लिया था, जिसमें लगभग 1,200 लोग मारे गए थे और इनमें ज्यादातर नागरिक शामिल थे. स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, इजराइल के जवाबी हमले में 40 हजार से अधिक फलस्तीनी मारे गए हैं, हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि इसमें कितने लड़ाके थे.

हमास ने अब भी लगभग 110 लोगों को बंधक बना रखा है, जिनमें से करीब एक तिहाई के मरने की आशंका है. शेष लोगों को पिछले साल नवंबर में संघर्ष विराम के दौरान इजराइल द्वारा बंधक बनाये गये फलस्तीनी लोगों के बदले में रिहा किया गया था. इजराइल ने कुल आठ बंधकों को बचाया है. हमास का कहना है कि इजराइली हवाई हमलों के कारण कई बंधक मारे गए हैं. अमेरिका, मिस्र और कतर ने कई महीनों तक एक समझौते पर बातचीत करने का प्रयास किया, जिसके तहत स्थायी युद्ध विराम के बदले शेष बंधकों को रिहा किया जाना है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu