तंत्र-मंत्र की आड़ में, कब्रिस्तान में 12 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 28 Aug 2024 07:29 PM
तंत्र-मंत्र की आड़ में, कब्रिस्तान में 12 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. पश्चिमी दिल्ली के रोहिणी में स्थित कब्रिस्तान में 52 वर्षीय एक व्यक्ति ने नाबालिग बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ने लड़की के बीमार पिता के इलाज के लिए तंत्र-मंत्र के अनुष्ठान करने की आड़ में अपराध को अंजाम दिया.

पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, आरोपी मोहम्मद शरीफ ने उसके (बच्ची) पिता को ठीक करने के लिए तंत्र क्रिया करने के बहाने उसे कंझावला के कब्रिस्तान में बुलाया और बाद में उसके साथ दुष्कर्म किया. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, “मंगलवार को कंझावला पुलिस थाने में एक बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न के संबंध में एक कॉल आई थी जिसके बाद पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया.” पुलिस ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 65 (2) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धारा छह के तहत आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस अधिकारी ने कहा, “हमने मोहम्मद शरीफ को गिरफ्तार कर लिया है. बच्ची की संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में मेडिकल जांच भी कराई गई है. मामले की पड़ताल जारी है.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu