बड़ी खबर : राष्ट्रपति मुर्मू छत्तीसगढ़ आएंगी, बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में होंगी शामिल, जानिए शेड्यूल

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Wed, 07 Oct 2026 12:23 PM
बड़ी खबर : राष्ट्रपति मुर्मू छत्तीसगढ़ आएंगी, बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में होंगी शामिल, जानिए शेड्यूल
ऑडियो सुनें

राष्ट्रपति द्रौपद्री मुर्मु छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रही हैं। वे जगदलपुर में 22 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाले मुरिया दरबार में शामिल होंगी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की ओर से निमंत्रण पत्र दिया गया थे जिसे राष्ट्रपति ने स्वीकार करते हुए सहमति प्रदान की हैं। बता दें कि मां दंतेश्वरी को समर्पित बस्तर दशहरा अपनी अनूठी जनजातीय परंपराओं, लोक आस्था और सामुदायिक भागीदारी के लिए देशभर में पहचान रखता है। ऐसे में मुरिया दरबार में राष्ट्रपति की प्रस्तावित उपस्थिति को बस्तर की सांस्कृतिक विरासत और जनजातीय परंपराओं के लिए महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने फरवरी 2026 में जगदलपुर में आयोजित बस्तर पंडुम के दौरान बस्तर दशहरा की परंपरा की सराहना की थी। उन्होंने इसे जनजातीय संस्कृति, लोक आस्था और भाईचारे की अनूठी मिसाल बताया था।

बस्तर दशहरा में मुरिया दरबार का विशेष महत्व है। यह आयोजन क्षेत्र की सामाजिक और सामुदायिक व्यवस्था की जीवंत तस्वीर पेश करता है। यहां पारंपरिक व्यवस्था से जुड़े प्रतिनिधियों, सामाजिक प्रमुखों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय समुदाय के बीच संवाद की परंपरा दिखाई देती है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group