दिल्ली पुलिस ने बाबा रामदेव जन्मोत्सव पर ‘शोभा यात्रा’ के लिए जारी किया यातायात परामर्श

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 05 Sep 2024 12:03 PM
दिल्ली पुलिस ने बाबा रामदेव जन्मोत्सव पर ‘शोभा यात्रा’ के लिए जारी किया यातायात परामर्श
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने परामर्श जारी करते हुए कहा कि बाबा रामदेव जन्मोत्सव के अवसर पर ‘शोभा यात्रा’ निकाले जाने के कारण राष्ट्रीय राजधानी के मध्य हिस्से में बृहस्पतिवार को यातायात प्रभावित रहेगा।

परामर्श के अनुसार, श्री बाबा रामदेव जन्मोत्सव के अवसर पर जय बाबा रामापीर जन्मोत्सव समिति द्वारा बृहस्पतिवार अपराह्न दो बजे से शोभा यात्रा निकाली जाएगी।

इसमें कहा गया कि पहाड़गंज चौक से लेकर पुल के नीचे, चेम्सफोर्ड रोड, आराकाशां रोड, कुतुब रोड, मुल्तानी ढांडा और सदर थाना रोड तक देश बंधु गुप्ता मार्ग पर सामान्य यातायात प्रभावित रहेगा।

परामर्श में कहा गया कि यात्रियों से अनुरोध है कि वे उपरोक्त मार्गों से बचें तथा अपनी यात्रा इसी के अनुसार बनाएं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav