ब्रिटेन के पहले पगड़ीधारी सिख सांसद धेसी को रक्षा समिति का अध्यक्ष चुना गया

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 12 Sep 2024 04:17 PM
ब्रिटेन के पहले पगड़ीधारी सिख सांसद धेसी को रक्षा समिति का अध्यक्ष चुना गया
ऑडियो सुनें

लंदन: ब्रिटेन के पहले पगड़ीधारी सिख सांसद धेसी को नयी संसद की रक्षा समिति का अध्यक्ष चुना गया है। धेसी को मतदान के बाद बुधवार को चुना गया। स्लो क्षेत्र से लेबर सांसद को 563 वैध वोटों में से 320 वोट मिले। उनके प्रतिद्वंद्वी लेबर सांसद डेरेक ट्विग को 243 वोट मिले।

धेसी ने कहा, ‘‘मुझे रक्षा समिति का अध्यक्ष चुने जाने पर खुशी है। मैं सदन के अपने सहयोगियों को मुझ पर भरोसा जताने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘देश और विदेश में हम जिन खतरों का सामना कर रहे हैं वे पैमाने और जटिलता, दोनों ही लिहाज से बढ़ रहे हैं। रक्षा समिति के अध्यक्ष के रूप में मैं यह सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित करूंगा कि हमारा देश इन चुनौतियों का सामना कर सके। मैं सशस्त्र बलों के र्किमयों और वरिष्ठों (बहादुर लोग जो हमारी सुरक्षा और संरक्षा में अमूल्य योगदान देते हैं) के लिए संसद में आवाज बुलंद करूंगा।’’

धेसी को बधाई देते हुए पूर्व भारतीय सांसद तरलोचन ंिसह (जो संक्षिप्त दौरे के तहत फिलहाल ब्रिटेन में हैं) ने कहा, ‘‘धेसी का सेना, नौसेना, वायुसेना से संबंधित प्रतिष्ठित संसदीय समिति का अध्यक्ष चुना जाना पूर्व के दो संसदीय कार्यकाल में उनकी भूमिका को सम्मान देना है। मैं भारतीय संसद का सदस्य रहा हूं और मुझे संसदीय समितियों की अहमियत मालूम है। संसद और ब्रिटिश सरकार ने धेसी की क्षमता के प्रति अपना भरोसा जताया है।’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav