प्रधानमंत्री आवास में एक नए सदस्य का हुआ शुभ आगमन…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 14 Sep 2024 01:38 PM
प्रधानमंत्री आवास में एक नए सदस्य का हुआ शुभ आगमन…
ऑडियो सुनें

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री आवास में एक नए सदस्य का शुभ आगमन हुआ है। X पर वीडियो पोस्ट कर मोदी ने लिखा, हमारे शास्त्रों में कहा गया है – गाव: सर्वसुख प्रदा:’। लोक कल्याण मार्ग पर प्रधानमंत्री आवास परिवार में एक नए सदस्य का शुभ आगमन हुआ है। प्रधानमंत्री आवास में प्रिय गौ माता ने एक नव वत्सा को जन्म दिया है, जिसके मस्तक पर ज्योति का चिह्न है। इसलिए, मैंने इसका नाम ‘दीपज्योति’ रखा है।

दरअसल पीएम मोदी ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह गाय के बछड़े के साथ दिखाई दे रहे हैं। अपने पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा कि ‘लोक कल्याण मार्ग पर प्रधानमंत्री आवास परिवार में एक नए सदस्य का शुभ आगमन हुआ है। प्रधानमंत्री आवास में प्रिय गौ माता ने एक नव वत्सा को जन्म दिया है, जिसके मस्तक पर ज्योति का चिह्न है। इसलिए, मैंने इसका नाम ‘दीपज्योति’ रखा है।’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav