पूरे लेबनान में पेजर विस्फोट होने से हिजबुल्ला के सदस्यों सहित कम से कम आठ की मौत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 17 Sep 2024 10:35 PM
पूरे लेबनान में पेजर विस्फोट होने से हिजबुल्ला के सदस्यों सहित कम से कम आठ की मौत
ऑडियो सुनें

बेरूत. लेबनान के विभिन्न हिस्सों में पेजर में विस्फोट होने की घटनाओं में हिजबुल्ला समूह के सदस्यों एवं एक लड़की सहित कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई जबकि एक ईरानी राजदूत घायल हो गए. सरकारी अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने इस हमले के लिए इजरायल की ओर इशारा किया, जो कि एक परिष्कृत, दूरस्थ हमला प्रतीत होता है. इसमें 2,700 से अधिक लोग घायल हो गए. यह घटना ऐसे समय हुई है जब लेबनान सीमा पर तनाव बढ.ा हुआ है. इजराइली सेना ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया.

हिजबुल्ला के एक अधिकारी ने नाम गुप्त रखने की शर्त पर ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि समूह द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले ‘हैंडहेल्ड पेजर’ के नये ब्रांड पहले गर्म हुए, फिर उनमें विस्फोट हो गया. अधिकारी ने बताया कि इसमें उसके कम से कम दो सदस्यों की मौत हो गई और अन्य घायल हो गए. लेबनान के स्वास्थ्य मंत्री फिरास अबियाद ने कहा कि कम से कम आठ लोग मारे गए और 2,750 घायल हुए हैं तथा घायलों में से 200 की हालत गंभीर है.

ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी इरना ने कहा कि देश के राजदूत मोजतबा अमानी पेजर में विस्फोट होने से मामूली रूप से घायल हो गए और उनका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है. सोशल मीडिया और स्थानीय मीडिया में बेरूत के दक्षिणी उपनगरों से प्रसारित तस्वीरों और वीडियो में लोगों को फुटपाथ पर लेटे हुए दिखाया गया है जिनके हाथों पर या पैंट की जेबों के पास घाव थे.

हिजबुल्ला नेता हसन नसरल्लाह ने पहले समूह के सदस्यों को सेलफोन न रखने की चेतावनी देते हुए कहा था कि उनका इस्तेमाल इजराइल द्वारा उनकी गतिविधियों पर नजर रखने और लक्षित हमले करने के लिए किया जा सकता है. लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी अस्पतालों को आपातकालीन रोगियों को भर्ती करने के लिए सतर्क रहने और पेजर रखने वालों से खुद को पेजर से दूर रखने को कहा है. मंत्रालय ने स्वास्थ्य र्किमयों से वायरलेस उपकरणों का उपयोग करने से बचने को भी कहा है.

क्षेत्र के अस्पतालों में ‘एपी’ के फोटोग्राफरों ने कहा कि आपातकालीन कक्ष रोगियों से भरे हुए थे, उनमें से कई के अंगों में चोटें थीं, कुछ की हालत गंभीर थी. सरकारी ‘नेशनल न्यूज एजेंसी’ ने कहा कि दक्षिणी लेबनान, पूर्वी बेका घाटी और बेरूत के दक्षिणी उपनगरों के अस्पतालों ने लोगों से रक्त दान करने का आह्वान किया है. इन इलाकों में हिजबुल्ला की अच्छी मौजूदगी है.

समाचार एजेंसी ने बताया कि बेरूत के दक्षिणी उपनगरों और अन्य क्षेत्रों में “उन्नत तकनीक का उपयोग करके पेजर में विस्फोटित किया गया और सैकड़ों लोगों के घायल होने की सूचना मिली है.” हिजबुल्ला अधिकारी ने नाम गुप्त रखने की शर्त पर यह जानकारी दी क्योंकि उन्हें मीडिया से बात करने की अनुमति नहीं थी. उन्होंने कहा कि विस्फोट “एक अभियान का परिणाम थे जिसके तहत उपकरणों को निशाना बनाया गया.” अधिकारी ने कहा, “इस सुरक्षा घटना के पीछे दुश्मन (इजराइल) का हाथ है.” उन्होंने कहा कि हिजबुल्ला के सदस्यों के पास जो नये पेजर थे, उनमें लिथियम बैटरी थी जो संभवत: फट गई.

लिथियम बैटरी जब ज़्यादा गरम हो जाती है, तो धुआं छोड़ती है, पिघलती है और यहां तक कि उसमें आग भी लग जाती है. रिचार्जेबल लिथियम बैटरी का इस्तेमाल सेलफ.ोन और लैपटॉप से ??लेकर इले्ट्रिरक कारों तक में किया जाता है. यह घटना लेबनान और इजराइल के बीच बढ.ते तनाव के बीच हुई है. इजराइल और गाजा में हिजबुल्ला के सहयोगी हमास के बीच युद्ध जारी है. इस पृष्ठभूमि में लेबनान के चरमपंथी समूह हिजबुल्ला और इजराइली सेना के बीच 11 महीने से ज़्यादा समय से लगभग रोज़ाना झड़पें हो रही हैं.
झड़पों में लेबनान और इजराइल में में सैकड़ों लोग मारे गए हैं और सीमा के दोनों ओर हज़ारों लोग विस्थापित हुए हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu