आज से पितृ पक्ष शुरू, 15 दिनों तक पितरों की आत्मशांति के लिए होंगे श्राद्ध और तर्पण…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 18 Sep 2024 11:36 AM
आज से पितृ पक्ष शुरू, 15 दिनों तक पितरों की आत्मशांति के लिए होंगे श्राद्ध और तर्पण…
ऑडियो सुनें

रायपुर: पितृ पक्ष शुरू हो चुका है, 2 अक्टूबर तक पितरों के श्राद्ध और तर्पण किए जा सकेंगे. इस दौरान अगर, आपको सपने में कुछ विशेष स्थितियों में पितृ दिखाई दें तो ये सपने भविष्य में होने वाली सुख-समृद्धि और विकास की ओर इशारा करते हैं. परेशानियों के दूर होने के संकेत देते हैं. आज इस लेख में आप इन्हीं संकेतों के बारे में पढ़ेंगे.

सपने में जल देखना

यदि पितृ पक्ष में सपने में पानी या नदी, तालाब, या समुद्र दिखाई दे तो यह शुभ होता है. इसका अर्थ है कि, पितृ आपसे खुश हैं. उनकी आत्मा तृप्त है. यह सपना जीवन में सुख-समृद्धि का संकेत है.

पूर्वजों को सफेद वस्त्रों में देखा जाना

इस दौरान आपको कोई पितृ सपने में सफेद वस्त्र में दिखे तो यह बहुत शुभ होता है. यह पितरों की संतुष्टि और आशीर्वाद का प्रतीक है. यह सपना पारिवारिक जीवन में सुख-समृद्धि और शांति लेकर आता है, क्योंकि सफेद रंग शांति और मुक्ति का प्रतीक है.

सपने में फल दिखना

पितृ पक्ष में यदि सपने में आपको फूल या फल दिखे तो समझिए पितृ प्रसन्न हैं. यह सपना इस बात का प्रतीक है कि व्यक्ति को आने वाले समय में अच्छे परिणाम मिलेंगे, उनकी इच्छाएं पूरी होंगी. जीवन अच्छे से ही चलेगा.

पितृ सपने में आपको मिठाई खिलाएं

अगर, सपने में पितृ आपको मिठाई खिलाते दिखें तो यह बेहद शुभ माना जाता है. इसका अर्थ है कि आपको कार्य में सफलता मिलेगी. पितरों का आशीर्वाद मिलेगा. धन-धान्य, मान सम्मान की प्राप्ति होगी.

प्रसन्न मुद्रा में दिखाई दें पितृ

यदि सपने में पितृ हंसते हुए और प्रसन्न मुद्रा में दिखाई दें तो यह समझिए कि आपको लाभ मिलने वाला है. यह सपना उन्नति की ओर इशारा करता है. आप जिस राह पर चल रहे हैं वह सही है, सफलता मिलेगी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav