भारत-बांग्लादेश टेस्ट श्रखंला के खिलाफ हिंदू संगठन ने किया विरोध प्रदर्शन

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 19 Sep 2024 08:45 PM
भारत-बांग्लादेश टेस्ट श्रखंला के खिलाफ हिंदू संगठन ने किया विरोध प्रदर्शन
ऑडियो सुनें

चेन्नई. बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ कथित हिंसा की निंदा करते हुए बृहस्पतिवार को चेन्नई में हिंदू मक्कल काची (एचएमके) ने विरोध प्रदर्शन किया और उनकी सुरक्षा की मांग उठाई. इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार और भारतीय क्रिकेट टीम से भारत-बांग्लादेश टेस्ट श्रृंखला रोकने का आग्रह किया.

एचएमके प्रमुख अर्जुन संपत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए और केंद्र सरकार तथा संयुक्त राष्ट्र से बांग्लादेशी हिंदुओं की रक्षा करने एवं बांग्लादेश-भारत क्रिकेट टेस्ट श्रृंखला पर ‘प्रतिबंध’ लगाने की मांग की. पत्रकारों को संबोधित करते हुए संपत ने आरोप लगाया कि बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा जारी है. उन्होंने दावा किया कि 1971 में जब बांग्लादेश आजाद हुआ था, तब वहां हिंदुओं की संख्या 26 प्रतिशत थी और अब यह घटकर मात्र सात प्रतिशत रह गई है और बचे हुए हिंदुओं को भी कोई सुरक्षा नहीं मिल रही है.

हिंदुओं के नरसंहार का आरोप लगाते हुए उन्होंने यह भी कहा कि मंदिरों को नष्ट किया जा रहा है और हिंदू महिलाओं को निशाना बनाया जा रहा है. भारत और बांग्लादेश के बीच बृहस्पतिवार को यहां पहला टेस्ट क्रिकेट मैच शुरू हुआ.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu