भारत सरकार, डोभाल के खिलाफ पन्नू के मुकदमा दायर करने के बाद अमेरिकी अदालत ने समन जारी किया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 19 Sep 2024 10:27 PM
भारत सरकार, डोभाल के खिलाफ पन्नू के मुकदमा दायर करने के बाद अमेरिकी अदालत ने समन जारी किया
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. खालिस्तानी अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नून के भारत सरकार, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और निखिल गुप्ता के खिलाफ दीवानी मुकदमा दायर करने के बाद अमेरिकी अदालत ने इस मामले में समन जारी किया है. नई दिल्ली में विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बृहस्पतिवार को कट्टरपंथी समूह ‘सिख फॉर जस्टिस’ के प्रमुख पन्नून द्वारा दायर मुकदमे को पूरी तरह से ‘अनुचित और अप्रमाणित’ बताया.

मिसरी ने मीडिया से बातचीत में कहा, ”जैसा कि हमने पहले कहा है ये पूरी तरह से अनुचित और निराधार आरोप हैं. अब जब यह विशेष मामला दर्ज किया गया है, तो यह इस बारे में हमारे विचारों को नहीं बदलता है.” न्यूयॉर्क के दक्षिणी जिले के लिए अमेरिकी जिला न्यायालय द्वारा जारी किए गए समन में कहा गया है कि इस समन का जवाब 21 दिनों के भीतर दिया जाना चाहिए.
यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 21-23 सितंबर की अमेरिका यात्रा से कुछ दिन पहले आया है, जिसके दौरान वह ‘क्वाड’ नेताओं के शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे और संयुक्त राष्ट्र के भविष्य पर केंद्रित शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे.

निखिल गुप्ता पर संघीय अभियोजकों ने पिछले साल नवंबर में पन्नून की हत्या की नाकाम साजिश में एक भारतीय सरकारी कर्मचारी के साथ मिलकर काम करने का आरोप लगाया है. गुप्ता को जून में चेक गणराज्य से अमेरिका प्र्त्यियपत किया गया था और मजिस्ट्रेट न्यायाधीश जेम्स कॉट के समक्ष मैनहट्टन संघीय अदालत में उसकी पहली पेशी हुई थी. गुप्ता ने आरोपों से इनकार करते हुए खुद को निर्दोष बताया है. अलगाववादी द्वारा 17 सितंबर को दायर मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि मोदी सरकार ने पन्नू की हत्या के लिए गुप्ता को न्यूयॉर्क में एक भाड़े के हत्यारे की व्यवस्था करने का काम सौंपा.

इस 28 पन्नों की शिकायत में कनाडा में सिख अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की मौत का भी जिक्र है. इसमें दावा किया गया है कि ‘इन प्रयासों’ की देखरेख विक्रम यादव द्वारा की गई थी, जिनका नाम मुकदमे में है और जिन्हें भारती खुफिया एजेंसी रॉ (आरएडब्लयू) के एक वरिष्ठ खुफिया अधिकारी के रूप में र्विणत किया गया है. इसमें कहा गया है कि रॉ के प्रमुख सामंत और डोभाल द्वारा उनके नाम का अनुमोदन किया गया था, इन दोनों के नाम भी मुकदमे में शामिल हैं. आतंकवाद के आरोप में भारत में वांछित पन्नू के पास अमेरिका और कनाडा की दोहरी नागरिकता है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu