
नयी दिल्ली. साल 1999 की बहुचर्चित जापानी-भारतीय एनिमेशन फिल्म “रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस रामा” पहली बार भारत में सिनेमाघरों में प्रर्दिशत की जाएगी. इस सदी की शुरुआत में टीवी चैनलों पर दोबारा दिखाए जाने पर यह भारतीय दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो गई थी. युगो साको, राम मोहन और कोइची सासाकी द्वारा निर्देशित यह फिल्म 18 अक्टूबर को हिंदी, अंग्रेजी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में सिनेमाघरों में आएगी.
‘गीक पिक्चर्स इंडिया’, ‘एए फिल्म्स’ और ‘एक्सेल एंटरटेनमेंट’ भारत के सिनेमाघरों में “रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम” का वितरण करेंगे. गीक पिक्चर्स इंडिया के सह-संस्थापक अर्जुन अग्रवाल ने एक बयान में कहा, “फिल्म भारत-जापान सहयोग की ताकत का एक अभूतपूर्व प्रमाण है. राम की यह कथा का यह चित्रण निस्संदेह सभी क्षेत्रों और आयु समूहों के दर्शकों के दिलों को छू जाएगा.ह्व



