आदित्यनाथ ने बारिश के मद्देनजर संबंधित जिलों के अधिकारियों को तत्परता से राहत कार्य का निर्देश दिया

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 27 Sep 2024 01:12 PM
आदित्यनाथ ने बारिश के मद्देनजर संबंधित जिलों के अधिकारियों को तत्परता से राहत कार्य का निर्देश दिया
ऑडियो सुनें

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में बीते कुछ दिनों से जारी बारिश और वर्षाजनित घटनाओं के मद्देनजर शुक्रवार को संबंधित जिलों के अधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं।

शुक्रवार सुबह जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण कर राहत कार्य पर नज़र रखें और प्रभावित लोगों को मदद प्रदान करें। उन्होने आपदा से हुई जनहानि से प्रभावित परिवारों को उचित राहत राशि अविलंब प्रदान किए जाने के निर्देश दिए हैं।

योगी ने कहा कि बारिशजनित घटनाओं में जिन लोगों के घरों को नुकसान पहुंचा अथवा पशु हानि हुई, ऐसे प्रभावितों को तत्काल उचित वित्तीय सहायता प्रदान की जाए। राहत आयुक्त कार्यालय से बृहस्पतिवार को जारी एक बयान के अनुसार, 25 सितंबर शाम छह बजे से 26 सितंबर शाम छह बजे तक उत्तर प्रदेश में बारिशजनित घटनाओं में कुल तीन लोगों की मौत हुई है।

जिसमें ललितपुर में एक व्यक्ति की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हुई जबकि हरदोई और उन्नाव में एक-एक व्यक्ति की डूबने से मौत हुई है। राहत विभाग ने बृहस्पतिवार शाम के बाद हुई बारिश में जनहानि का अभी आंकड़ा जारी नहीं किया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav