कुलगाम में आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में चार सुरक्षाकर्मी और एक यातायात पुलिस अधिकारी घायल

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 28 Sep 2024 02:05 PM
कुलगाम में आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में चार सुरक्षाकर्मी और एक यातायात पुलिस अधिकारी घायल
ऑडियो सुनें

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच शनिवार को हुई मुठभेड़ में चार सुरक्षाकर्मी और यातायात पुलिस का एक अधिकारी घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि देवसर क्षेत्र के आदिगाम गांव में सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था और इसी दौरान उनके एवं आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ स्थल के पास गोली लगने से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) मुमताज अली मामूली रूप से घायल हो गए हैं। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के खिलाफ जारी अभियान में चार सुरक्षाकर्मी घायल हुए हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav