हरियाणा चुनाव परिणाम 2024: हरियाणा में जनता ने राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान बंद की

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 08 Oct 2024 02:01 PM
हरियाणा चुनाव परिणाम 2024: हरियाणा में जनता ने राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान बंद की
ऑडियो सुनें

हरियाणा: भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने हरियाणा चुनाव नतीजों पर कहा, ‘सुबह 8.30-9 बजे पवन खेड़ा जलेबियां बांट रहे थे। 11-11.30 आते-आते इनके (कांग्रेस) प्रवक्ता चुनाव आयोग को गरियाने लगे। 12 बजे आते-आते जयराम रमेश देश की संस्था पर सवाल उठाने लगे और 2 बजे आते-आते देश की जनता के विवेक पर भी सवाल उठाने का काम कांग्रेस पार्टी जरूर करेगी।

चाहें हरियाणा हो या जम्मू-कश्मीर, जनता ने कांग्रेस पार्टी को एक संदेश साफ-साफ दे दिया है कि पहलवान, जवान, नौजवान और किसान सभी पीएम मोदी का सम्मान करते हैं और राहुल गांधी की नफरत की दुकान है और इसलिए हरियाणा में जनता ने राहुल गांधी की मोहब्बत की तथाकथित दुकान को बंद कर दिया। पीएम मोदी के नेतृत्व में हरियाणा में हमारी तीसरी बार सरकार बन रही है। ये ऐतिहासिक विजय है।’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav