ज्वेलर्स डकैती कांड: लूटकांड में फरार चल रहे दो और आरोपी गिरफ्तार, लाखों के जेवरात बरामद…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 09 Oct 2024 04:18 PM
ज्वेलर्स डकैती कांड: लूटकांड में फरार चल रहे दो और आरोपी गिरफ्तार, लाखों के जेवरात बरामद…
ऑडियो सुनें

बलरामपुर: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में राजेश ज्वेलर्स डकैती कांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लूटकांड में फरार चल रहे दो और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 70 लाख के जेवरात और नगदी 10 हजार रुपए बरामद किए गए हैं। इसके अलावा पुलिस ने एक देशी कट्टा और पांच जिंदा कारतूस भी जब्त किए है।

दरअसल रामानुजगंज के राजेश राजेश ज्वेलर्स डकैती कांड में फरार चल रहे आरोपियों को पकड़ने में बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 70लाख के जेवरात और नगदी 10 हजार रुपए बरामद किया है। इसके अलावा पुलिस ने एक देशी कट्टा और पांच जिंदा कारतूस भी जब्त किए गए है। 11 सितंबर को दिनदहाड़े बदमाशों ने लूटकांड को अंजाम दिया था। इससे पहले 3 अक्टूबर को पुलिस ने कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

यह है पूरा मामला

बीते महीने के 11 सितंबर को लुटेरों ने 5 करोड़ रुपए की लूट की वारदात को अंजाम दिया था। दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में घूसे और संचालक पर कट्टे की बट से हमला कर दिया। गोली मारने की धमकी देकर 8 किलो सोना लूटकर फरार हो गए थे। नगर पालिका चौक में राजेश ज्वेलर्स नाम की ज्वेलरी की दुकान है। दोपहर 1.50 बजे बाइक सवार तीन युवक ज्वेलरी पहुंचे।

दुकान अंदर घुसकर उन्होंने कट्टा निकाला और संचालक राजेश सोनी सहित कर्मचारियों को कब्जे में लिया। बदमाशों ने कट्टे की बट से राजेश सोनी पर हमला किया और दुकान सहित लॉकर मे रखे सोने के जेवरात निकलवाए और बैग में डालकर फरार हो गए।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav