पंजाब: धार्मिक जुलूस निकालते समय पटाखों में विस्फोट से छह लोग घायल

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 10 Oct 2024 03:26 PM
पंजाब: धार्मिक जुलूस निकालते समय पटाखों में विस्फोट से छह लोग घायल
ऑडियो सुनें

होशियारपुर: पंजाब में यहां बृहस्पतिवार को एक धार्मिक जुलूस के दौरान बैग में रखे पटाखों में दुर्घटनावश आग लगने पर उसमें हुए विस्फोट से छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने कहा कि यह घटना प्रह्लाद नगर इलाके की है। पुलिस ने कहा कि विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि आसपास की दुकानों, मकानों की खिड़कियां और कारें क्षतिग्रस्त हो गईं।

पुलिस ने कहा कि कुछ लोग जुलूस के दौरान पटाखे फोड़ रहे थे। पुलिस ने कहा कि एक व्यक्ति के गर्दन से लटक रहे उस बैग में दुर्घटनावश आग लगने पर विस्फोट हो गया जिसमें पटाखे भरे हुए थे। पुलिस ने बताया कि घायलों को एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां चार लोगों को प्राथमिक चिकित्सा के बाद छुट्टी दे दी गई।

पुलिस ने कहा कि दो घायलों शरत और प्रदीप कुमार की गंभीर स्थिति के मद्देनजर उनको एक निजी अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav