छत्तीसगढ़ सरकार ने नारायणपुर में विस्फोट में बलिदान आईटीबीपी के दो जवानों को श्रद्धांजलि दी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 20 Oct 2024 06:45 PM
छत्तीसगढ़ सरकार ने नारायणपुर में विस्फोट में बलिदान आईटीबीपी के दो जवानों को श्रद्धांजलि दी
ऑडियो सुनें

रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार ने नारायणपुर जिले में एक बारूदी सुरंग में विस्फोट होने से बलिदान हुए भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के दो जवानों को रविवार को श्रद्धांजलि दी. एक सरकारी अधिकारी ने यह जानकारी दी. राज्य के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंक राम वर्मा रायपुर के बाहरी इलाके में माना कैंप में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) की चौथी बटालियन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मौजूद थे.

नारायणपुर जिले में नक्सलियों द्वारा बनाई गई एक बारूदी सुरंग में विस्फोट होने से आईटीबीपी के जवान अमर पंवार और के. राजेश बलिदान हो गए और दो पुलिसकर्मी घायल हो गए. बलिदान हुए जवानों की उम्र 36 वर्ष थी और वे 53वीं बटालियन के जवान थे. वर्मा ने कहा, ”हम नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में अपनी जान न्योछावर करने वाले जवानों को श्रद्धांजलि देते हैं.

छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनने के बाद से नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है और उनकी संख्या में कमी आई है. राज्य सरकार राज्य को नक्सलियों से मुक्त करने के लिए काम कर रही है.” पंवार महाराष्ट्र के सतारा के रहने वाले थे और राजेश आंध्र प्रदेश के कडप्पा के रहने वाले थे. उनके पार्थिव शरीर को विशेष विमान से उनके पैतृक स्थानों पर ले जाया गया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu