विमानों में बम रखे होने की धमकियों से निपटने के लिए विधायी कार्रवाई की योजना बना रही है सरकार: नायडू

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 21 Oct 2024 09:48 PM
विमानों में बम रखे होने की धमकियों से निपटने के लिए विधायी कार्रवाई की योजना बना रही है सरकार: नायडू
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने सोमवार को कहा कि विमानों में बम रखे होने की धमकियों की घटनाओं से निपटने के लिए सरकार विधायी कार्रवाई की योजना बना रही है, जिनमें ऐसी धमकी देने वालों के नाम ‘उड़ान-निषिद्ध’ सूची में डालना शामिल है. पिछले करीब एक सप्ताह में भारतीय विमानन कंपनियों की करीब 100 उड़ानों में बम रखे होने की धमकियां मिली हैं.

नायडू ने यहां बताया कि सरकार विमानन सुरक्षा नियमों और ‘नागरिक विमानन सुरक्षा के विरुद्ध गैर-कानूनी कृत्यों का दमन अधिनियम, 1982’ में संशोधन करने की योजना बना रही है. उन्होंने कहा कि नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) विमानों में बम रखे होने की धमकियां मिलने के मुद्दे पर लगातार गृह मंत्रालय से संपर्क बनाए हुए है. यह पूछे जाने पर कि क्या इन धमकियों के पीछे कोई साजिश हो सकती है, नायडू ने केवल इतना कहा कि जांच जारी है. उन्होंने इस बारे में कोई अन्य टिप्पणी नहीं की. उन्होंने कहा, ”यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता में है.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu