Mithun Chakraborty: मिथुन के भाषण पर तिलमिलाया पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी, दे डाली ये धमकी

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Mon, 11 Nov 2024 02:48 PM
Mithun Chakraborty: मिथुन के भाषण पर तिलमिलाया पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी, दे डाली ये धमकी
ऑडियो सुनें

Mithun Chakraborty: दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी ने धमकी दी है। उसने यह धमकी अभिनेता का उनके कथित भड़काऊ भाषण के बाद दी है। शहजाद ने अभिनेता को माफी मांगने की नसीहत तक दे डाली है। उसने यह धमकी दुबई से दी है।

मिथुन के भाषण पर दी धमकी
दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित मिथुन चक्रवर्ती ने पिछले महीने उत्तर 24 परगना जिले में एक पार्टी कार्यक्रम के दौरान कथित रूप से भड़काऊ भाषण दिया। इसके बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई। अभिनेता व भाजपा नेता मिथुन ने 27 अक्तूबर को उतर 24 परगना जिले में हुए भाजपा के एक कार्यक्रम यह भाषण दिया था। इस पर अब पाकिस्तानी गैंगस्टर ने मिथुन को धमकी दी है।

कहा- ’10-15 दिनों के भीतर माफी मांगो’
गैंगस्टर ने अभिनेता को 10 से 15 दिनों के भीतर माफी मांगने की नसीहत दी है और साथ ही धमकी दी है कि ऐसा नहीं किया तो पछताना पड़ सकता है। पाकिस्तानी डॉन ने कहा है, ‘मिथुन साब, मेरा आपको एक मशविरा है। आप 10-15 दिन में कोई वीडियो अपनी जारी करो और माफी मांग लो। यही बेहतर है कि आप माफी मांग लो और आपका ऐसा करना बनता भी है। आपने दिल दुखाया है। आपको दूसरे मजहबों के लोगों ने जितना प्यार किया है, उतनी इज्जत मुसलमानों ने भी दी है।’

लॉरेंस बिश्नोई का करीबी है शहजाद?
डॉन शहजाद ने अभिनेता की उम्र पर भी टिप्पणी की है। साथ ही धमकी देते हुए कहा है, ‘अगर आपने माफी नहीं मांगी तो आपको पछताना पड़ सकता है कि ये मैंने क्या कर दिया है।’ शहजाद भट्टी को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी बताया जाता है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news