रायपुर दक्षिण उप चुनाव: भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी ने सपरिवार मतदान किया…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 13 Nov 2024 02:58 PM
रायपुर दक्षिण उप चुनाव: भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी ने सपरिवार मतदान किया…
ऑडियो सुनें

रायपुर: रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर हो रहे उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. इस दौरान उन्होंने लोकतंत्र में एक-एक वोट का महत्व बताते हुए सभी मतदाताओं से मतधिकार का प्रयोग करने का आह्वान किया.

भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी सदर बाजार स्थित महाराणा प्रताप शासकीय विद्यालय में सपरिवार मतदान किया. इस दौरान उन्होंने मीडिया के माध्यम से क्षेत्र के तमाम मतदाताओं से कहा कि लोकतंत्र के पर्व में आपके एक-एक वोट का बड़ा महत्व है. उन्होंने मतदाताओं से आग्रह किया कि इस बार भी प्रचंड मतों से कमल खिलाकर भाजपा को अपना आशीर्वाद प्रदान करें. हम सब मिलकर क्षेत्र के विकास को नई ऊंचाई प्रदान करेंगे, इसके लिए हम संकल्पबद्ध हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav