भिलाई स्टील प्लांट में जहरीली गैस की चपेट में आने से तीन श्रमिक बीमार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 13 Nov 2024 08:18 PM
भिलाई स्टील प्लांट में जहरीली गैस की चपेट में आने से तीन श्रमिक बीमार

ऑडियो सुनें

दुर्ग. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्थित स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) में बुधवार को ब्लास्ट फर्नेस की जहरीली गैस की चपेट में आने से तीन ठेका श्रमिक बीमार हो गए. बीएसपी के अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना अपराह्न लगभग दो बजे बीएसपी के ब्लास्ट फर्नेस नंबर छह में हुई.

उन्होंने बताया कि संयंत्र में कैपिटल रिपेयरिंग का कार्य चल रहा था. इस दौरान अचानक जहरीली गैस का रिसाव होने लगा और वहां काम कर रहे तीन श्रमिक बेहोश हो गए. अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद बेहोश श्रमिकों को भिलाई के पंडित जवाहर लाल नेहरू अस्पताल ले जाया गया, जहां तीनों का गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में इलाज चल रहा है.

उन्होंने बताया कि चिकित्सकों ने जानकारी दी है कि एक श्रमिक की हालत गंभीर है. गैस रिसाव के कारणों के बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है. अधिकारियों ने बताया कि इस घटना की जांच की जा रही है.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 बस्तर में बाढ़ की तबाही : 300 बसाहटें प्रभावित, वायुसेना ने 12 नागरिकों को एयरलिफ्ट से सुरक्षित बचाया, नावों से 900 लोग रेस्क्यू हुए, 7300 नागरिक राहत शिविरों में शरणार्थी बने, देखिए वीडियो
  2. 2 सस्पेंस खत्म! नेताजी का देहांत प्लेन क्रैश में हो गया था.. रायपुर पहुंचे नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस की स्वीकारोक्ति, नवभारत की खास बातचीत
  3. 3 अपडेट : राजधानी में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! पति ने की पत्नी सहित दो बच्चों की हत्या, आरोपी पति की हालत गंभीर, दो नाले में बहे, सीएम साय आज कांकेर दौरे पर, नए कांग्रेस प्रभारी आ रहे
  4. 4 आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन
By Yogesh Kumar Sahu