तमिलनाडु के सेलम में आग लगने से आरा मिल हुई जलकर खाक…

Author: navabharat digital
UPDATED: Thu, 21 Nov 2024 12:18 PM
तमिलनाडु के सेलम में आग लगने से आरा मिल हुई जलकर खाक…
ऑडियो सुनें

सेलम: तमिलनाडु में सेलम जिले के सन्नियासिगुंडु के पास किच्चिपलायम में लकड़ी की एक आरा मिल में आग लग जाने से लकड़ी का पूरा भंडारण जलकर खाक हो गया। अग्निशमन और बचाव सेवा विभाग ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार रात को कथित तौर पर बिजली के शॉर्ट र्सिकट के कारण आग लग गई, जिससे मिल में रखी लकड़ियां जलकर खाक हो गईं। हालांकि, इसमें कोई हताहत नहीं हुआ।
पुलिस के अनुसार, आग से करीब 50 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital