हमने ब्रिटेन निर्मित दो ‘स्टॉर्म शैडो’ मिसाइलों को नष्ट किया: रूस

Author: navabharat digital
UPDATED: Thu, 21 Nov 2024 04:13 PM
हमने ब्रिटेन निर्मित दो ‘स्टॉर्म शैडो’ मिसाइलों को नष्ट किया: रूस
ऑडियो सुनें

मॉस्को: रूसी रक्षा मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसकी वायु रक्षा प्रणालियों ने ब्रिटेन निर्मित दो ‘स्टॉर्म शैडो’ मिसाइलों, छह एचआईएमएआरएस रॉकेट और 67 ड्रोन को नष्ट कर दिया। यूक्रेन में ‘‘विशेष सैन्य अभियान’’ के बारे में मंत्रालय द्वारा दैनिक तौर पर प्रदान की जाने वाली जानकारी में यह घोषणा की गई। इसमें यह नहीं बताया गया कि वास्तव में यह घटना कब और कहां हुई या मिसाइल किसको निशाना बनाने के लिए दागी गई थीं।

‘स्टॉर्म शैडो’ मिसाइलों को गिराने की मॉस्को की यह पहली सार्वजनिक घोषणा नहीं है। रूस ने पूर्व में भी अपने कब्जे वाले क्रीमिया प्रायद्वीप में इस तरह की कुछ मिसाइलों को नष्ट करने की बात कही थी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital