रायगढ़: तालाब में मिला हाथी के बच्चे का शव

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 21 Nov 2024 08:57 PM
रायगढ़: तालाब में मिला हाथी के बच्चे का शव

ऑडियो सुनें

रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक हाथी के बच्चे का शव तालाब से बरामद किया गया. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि धरमजयगढ़ क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह तालाब से बरामद हुआ शव मादा हाथी का है. धरमजयगढ़ वन मंडलाधिकारी अभिषेक जोगावत ने बताया कि छाल रेंज के अंतर्गत हाटी बीट के करीब एक तालाब में हाथी के बच्चे का शव बरामद किया गया. उन्होंने बताया किल बच्चे की उम्र लगभग एक माह है.

जोगावत ने बताया कि विभाग को जानकारी मिली कि हाथियों का एक झुंड इस तालाब में नहा रहा था और ऐसी आशंका है कि इस दौरान बच्चे की डूबने से मौत हो गई. उन्होंने बताया कि शव जब बरामद किया गया तब उसका मुंह पानी के भीतर था. अधिकारी ने बताया शव का पोस्टमार्टम कर उसे दफना दिया गया और मामले की जांच की जा रही है.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 बस्तर में बाढ़ की तबाही : 300 बसाहटें प्रभावित, वायुसेना ने 12 नागरिकों को एयरलिफ्ट से सुरक्षित बचाया, नावों से 900 लोग रेस्क्यू हुए, 7300 नागरिक राहत शिविरों में शरणार्थी बने, देखिए वीडियो
  2. 2 सस्पेंस खत्म! नेताजी का देहांत प्लेन क्रैश में हो गया था.. रायपुर पहुंचे नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस की स्वीकारोक्ति, नवभारत की खास बातचीत
  3. 3 अपडेट : राजधानी में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! पति ने की पत्नी सहित दो बच्चों की हत्या, आरोपी पति की हालत गंभीर, दो नाले में बहे, सीएम साय आज कांकेर दौरे पर, नए कांग्रेस प्रभारी आ रहे
  4. 4 आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन
By Yogesh Kumar Sahu