ओडिशा के जाजपुर में निषेधाज्ञा लागू

Author: navabharat digital
UPDATED: Mon, 25 Nov 2024 01:39 PM
ओडिशा के जाजपुर में निषेधाज्ञा लागू
ऑडियो सुनें

जाजपुर: जाजपुर जिला प्रशासन ने धर्मशाला से विधायक हिमांशु शेखर साहू पर कथित हमले के बाद शहर में निषेधाज्ञा लागू कर दी है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि 20 नवंबर की शाम साहू पर हुए हमले से जिले में तनाव की स्थिति पैदा हो गई और जाजपुर पुलिस थाना क्षेत्र तथा नगर निगम के अंतर्गत बिराजा हाट क्षेत्र में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है।

पुलिस प्रशासन ने रविवार को जिला मुख्यालय शहर में ‘फ्लैग मार्च’ निकाला। पूर्वी रेंज के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) सत्यजीत नाइक, जाजपुर के जिलाध्यक्ष पी. अन्वेषा रेड्डी और पुलिस अधीक्षक (एसपी) यश प्रताप श्रीमल समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने शांति की अपील की है।

शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए रणनीतिक रूप से पुलिस बल की 28 प्लाटून की तैनात की गई हैं।
धर्मशाला विधायक पर हमले और बिराजा हाट की घटनाओं के सिलसिले में कम से कम 19 लोगों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया है। चार विशेष दस्ते बनाए गए हैं और वे घटनाओं में शामिल अन्य लोगों को गिरफ्तार करने के लिए अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रहे हैं।

रेड्डी ने कहा कि वह बिराजा हाट के सभी हितधारकों की एक बैठक बुलाएंगी और जिला प्रशासन सौहार्दपूर्ण समाधान का प्रयास करेगा ताकि बिराजा परिक्रमा परियोजना को प्रभावित किए बिना सब कुछ सुचारू रूप से चल सके।

इस बीच, अपराध जांच विभाग (सीआईडी) की टीम जाजपुर पहुंचीं और विधायक पर कथित हमले, बिराजा हाट मुद्दे पर सड़क अवरोध तथा जाजपुर टाउन पुलिस थाने के सामने विरोध प्रदर्शन से संबंधित मामले की जांच शुरू कर दी।

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 VIDEO भाजपा नेता को कारण बताओ नोटिस, अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद का एक्शन
  2. 2 Berlin Dialogue यूरोपीय देशों को आईना दिखाया केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने, बोले- दुनिया की 17 प्रतिशत आबादी हमारी, मगर कार्बन उत्सर्जन में आप हमसे 15 प्रतिशत ज्यादा हैं’ WATCH VIDEO
  3. 3 Today’s news : 4 देशों में भूकंप, 4 राज्यों में विधान परिषद के चुनाव, 4 राज्यों में मूसलाधार बारिश, खेल में भारत को दो नए गोल्ड, जानिए प्रमुख खबरें
  4. 4 23 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की उपासना के लिए खास माना जाता है। जानिए करियर, धन, सेहत और रिश्तों के लिहाज से आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital