तेलुगु अभिनेता श्री तेज पर धोखाधड़ी और शादी का झांसा देने के आरोप में मामला दर्ज

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 26 Nov 2024 08:23 PM
तेलुगु अभिनेता श्री तेज पर धोखाधड़ी और शादी का झांसा देने के आरोप में मामला दर्ज
ऑडियो सुनें

हैदराबाद. तेलुगु अभिनेता श्री तेज के खिलाफ 34 वर्षीय एक महिला की उस शिकायत के बाद मामला दर्ज किया गया है जिसमें उसने अभिनेता पर ‘लिव-इन’ में रहने के दौरान ‘शादी का झूठा वादा’ कर धोखा देने का आरोप लगाया है. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

पुलिस के मुताबिक, दोनों दो-तीन महीने से ‘लिव-इन’ संबंध के तहत रह रहे थे. महिला ने शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि अभिनेता ने उसे धोखा दिया और अब वह उससे बच रह रहे हैं. महिला की शिकायत पर एक ‘शून्य प्राथमिकी’ (अपराध के अधिकार क्षेत्र की परवाह किए बिना दर्ज की गई प्राथमिकी) शुरू में गाचीबोवली पुलिस थाने में दर्ज की गई थी. एक अधिकारी ने कहा कि बाद में इसे कुकटपल्ली पुलिस थाने में स्थानांतरित कर दिया गया.

भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मंगलवार को मामला फिर से दर्ज किया गया जिसमें झांसा और धोखा देकर यौन संबंध स्थापित करने का आरोप शामिल है. पुलिस ने कहा कि आगे की जांच जारी है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu