असम मंत्रिमंडल ने होजाई जिला मुख्यालय का नाम बदलकर श्रीमंत शंकरदेव नगर रखने का किया फैसला

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 26 Nov 2024 08:42 PM
असम मंत्रिमंडल ने होजाई जिला मुख्यालय का नाम बदलकर श्रीमंत शंकरदेव नगर रखने का किया फैसला
ऑडियो सुनें

गुवाहाटी. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि राज्य मंत्रिमंडल ने मंगलवार को होजाई जिला मुख्यालय का नाम बदलकर श्रीमंत शंकरदेव नगर करने का फैसला किया. शहर का पहले नाम शंकरदेव नगर था. शर्मा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”राज्य मंत्रिमंडल ने होजाई जिले के जिला मुख्यालय का नाम बदलकर ‘शंकरदेव नगर’ से ‘श्रीमंत शंकरदेव नगर’ करने का निर्णय लिया है.” होजाई को 15 अगस्त, 2015 को नगांव से अलग कर एक अलग जिले के रूप में बनाया गया था. राज्य मंत्रिमंडल ने 19 नवंबर को अपनी पिछली बैठक में बराक घाटी के करीमगंज जिले का नाम बदलकर श्रीभूमि करने का फैसला किया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu