प्रधानमंत्री मोदी गंगा पूजन कर करेंगे महाकुंभ की शुरुआत…

Author: navabharat digital
UPDATED: Thu, 28 Nov 2024 12:01 PM
प्रधानमंत्री मोदी गंगा पूजन कर करेंगे महाकुंभ की शुरुआत…
ऑडियो सुनें

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 दिसंबर को खुद गंगा पूजन कर महाकुंभ-2025 की शुरुआत करेंगे। ऐसा पहली बार होगा जब प्रधानमंत्री महाकुंभ आयोजन की शुरुआत करेंगे। इससे पहले आमतौर पर डीएम या मेलाधिकारी ही गंगा पूजन कर माघ मेला या कुंभ की शुरुआत करते रहे हैं। बुधवार को प्रयागराज आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसकी जानकारी देने के महाकुंभ एवं प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की।

प्रधानमंत्री 13 दिसंबर को प्रयागराज आएंगे। संगम से पहले उनका शृंग्वेरपुर धाम में कार्यक्रम प्रस्तावित है। वहां निषादराज पार्क, भगवान राम एवं निषादराज की गले मिलते प्रतिमा, घाट का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद अरैल पहुंचेंगे और वहां से निषादराज क्रूज से संगम आएंगे। संगम नोज पर आयोजित सभा में प्रधानमंत्री साढ़े छह हजार करोड़ रुपये लागत की 150 से अधिक निर्माण परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री गंगा पूजन करेंगे।

पीएम मोदी ने युवाओं के लिए क्विज की घोषणा की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं के लिए क्विज की घोषणा की है। क्विज के जरिये युवा ऐतिहासिक विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग का हिस्सा बन सकेंगे। प्रधानमंत्री ने टिप्पणी की कि विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में यह उनका अमिट योगदान होगा। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में युवाओं से कहा, यह आपके विचारों को सरकार के सर्वोच्च स्तर तक सुनने का एक बहुत ही विशेष अवसर है। विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग का आयोजन अगले साल 11-12 जनवरी को होना है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital