सुप्रभात..दीपोत्सव के लिए सजा राम मंदिर, देखिए वीडियो, जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 की मौत..आज की प्रमुख खबरों पर एक नज़र

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Sat, 31 Oct 2026 07:30 AM
सुप्रभात..दीपोत्सव के लिए सजा राम मंदिर, देखिए वीडियो, जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 की मौत..आज की प्रमुख खबरों पर एक नज़र
ऑडियो सुनें

आज की प्रमुख खबरों पर एक

दीपोत्सव के लिए सजा राम मंदिर, 10वें भव्य दीपोत्सव की तैयारी, देखिए वीडियो

आज का मौसम: 8 घंटे के अंदर 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से हवा; IMD अपडेट

दिल्ली के मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, देर रात मची चीख पुकार; 4 लोग जिंदा जले, घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस और दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है।

ISRO ने श्रीहरिकोटा से GSLV-F18 रॉकेट के जरिए NVS-03 सैटेलाइट का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया है। इस नए सैटेलाइट के लॉन्च होने से भारत की स्वदेशी नेविगेशन प्रणाली (NavIC) और अधिक मजबूत तथा सटीक बनेगी। इससे देश में पोजिशनिंग, नेविगेशन और टाइमिंग सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा। यह अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की एक और बड़ी तकनीकी उपलब्धि है, जो रणनीतिक और नागरिक दोनों क्षेत्रों में देश की आत्मनिर्भरता को और अधिक सुदृढ़ करेगी।

J&K: शोपियां पुलिस ने आतंकवाद के इकोसिस्टम के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए शोपियां में जेल से जुड़े आतंकी फंडिंग मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने 10 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ जारी है।

ईरान और अमेरिका में तनाव के बीच अब होर्मुज खतरे से खाली नहीं है। शुक्रवार को भी यहां एक टैंकर एमटी लूज 1 के इंजन रूप में भीषण आग लग गई जिसके बाद टैंकर चलने लायक नहीं रह गया। इस टैंकर में 27 भारतीय क्रू मेंबर थे। जानकारी के मुताबिक सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

ग्रीन कार्ड का इंतजार कर रहे भारतीयों की बढ़ी मुश्किलें, अमेरिकी सरकार खत्म कर रही H1B वर्कर्स के लिए ‘डेफरेंस पॉलिसी’

Blindsite : दुनिया से जुड़ने और संवाद करने का तरीका बदलने के दावे के साथ एलन मस्क की कंपनी न्यूरालिंक दो नई तकनीकों पर काम कर रही है। इनमें ‘ब्लाइंडसाइट’ दृष्टिहीन लोगों को देखने में मदद करने के लिए तैयार किया गया है, जबकि ‘टेलीपैथी’ के जरिये लोग केवल सोचकर कंप्यूटर चला सकेंगे और संवाद कर पाएंगे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group