Trump Mobile T1 ट्रम्प फोन ट्रम्प की तरह ही निकला..खूबियां चाइना की, अमरीका की बताकर बेच दिया..यूटयूबर ने वीडियो जारी कर उड़ाई धज्जियां

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Fri, 30 Oct 2026 09:33 PM
Trump Mobile T1 ट्रम्प फोन ट्रम्प की तरह ही निकला..खूबियां चाइना की, अमरीका की बताकर बेच दिया..यूटयूबर ने वीडियो जारी कर उड़ाई धज्जियां
ऑडियो सुनें

दुनिया के चर्चित यूटयूबर JerryRigEverything ने Trump Mobile T1 को सोच से भी बदतर बताया है। उन्होंने एक वीडियो जारी करते हुए उन दावों की परत दर परत पोल भी खोली गई जिनमें इस स्मार्टफोन को देशभक्ति और लोकल मैन्युफैक्चरिंग की पहचान बताया गया था।

इस मोबाइल को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ब्रैंड से लॉन्च किया गया था। JerryRigEverything चैनल पर जैक नेल्सन ने वीडियो के शुरुआत में ही Trump Mobile T1 के मेड इन यूएस होने के दावे की पोल खोल दी। उन्होंने बताया कि ट्रंप मोबाइल का डिजाइन और हार्डवेयर 2024 में लॉन्च हुई ताइवानी कंपनी के HTC U24 Pro से पूरी तरह मिलती है। यह डिवाइस चीन में बनता है और इसकी 120Hz वाली स्क्रीन, 3.5mm हेडफोन जैक, घुमावदार फ्रेम से लेकर बटनों की बनावट तक सब कुछ HTC U24 Pro की कार्बन कॉपी है।

इसके अलावा देशभक्ति के नाम पर लाए गए इस फोन के बैक पैनल पर बने अमेरिकी झंडे में 13 धारियों की जगह सिर्फ 11 धारिंयां ही मिलीं। ट्रंप के फोन को जब जैक नेल्सन ने अपने तरीके से टेस्ट करना शुरु किया तो फोन की डिस्प्ले पर लगा सामान्य क्वालिटी का मिला। फोन का साइड फ्रेम मेटल का था और बैक पैनल प्लास्टिक का था, जिस पर पीले रंग की कोटिंग की गई थी।

इसके अलावा जैक ने ट्रंप फोन को दोनों हाथों से मोड़ने की कोशिश भी की लेकिन फोन बेंड नहीं हुआ। कुल मिलाकर हार्डवेयर क्वालिटी के मामले में यह फोन HTC डिवाइस जैसा ही साबित हुआ। इस फोन की टेस्टिंग में चौंकाने वाली बात यह रही कि यूट्यूबर ने जब ट्रंप T1 और HTC U24 Pro के मदरबोर्ड को बाहर निकाला और दोनों को आपस में आसानी से बदल दिया। दोनों फोन के पेंच, बैटरी लेआउट, कनेक्टर और मदरबोर्ड पर लिखे मॉडल नंबर तक आपस में मेल खा रहे थे।

इतना ही नहीं मदरबोर्ड बदलने के बाद दोनों फोन नॉर्मल तरीके से ऑन भी हो गए। इस तरह से यह साबित हो गया कि ये फोन US मेड नहीं बल्कि चीनी मैन्युफैक्चरिंग वाला डिवाइस है, जिसे सिर्फ ऊपर से नई ब्रांडिंग देकर बेचा जा रहा है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group