संभल जिला प्रशासन हिंसा में शामिल लोगों के पोस्टर लगाएगा

Author: navabharat digital
UPDATED: Thu, 05 Dec 2024 01:17 PM
संभल जिला प्रशासन हिंसा में शामिल लोगों के पोस्टर लगाएगा
ऑडियो सुनें

संभल: संभल जिला प्रशासन 24 नवंबर को जिले में हुई हिंसा में शामिल लोगों के पोस्टर आज लगाएगा। संभल के जिला मजिस्ट्रेट राजेंद्र पेंसिया ने पीटीआई भाषा को बताया, ह्ल24 नवंबर को हुई हिंसा के बाद 400 से अधिक उपद्रवियों की पहचान कर ली गई है और अभी तक 32 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

उन्होंने बताया,अब तक 400 से अधिक लोगों को चिन्हित किया जा चुका है। आज पोस्टर लग जाएंगे। आज ही दोपहर तीन बजे शांति समिति की बैठक है जिसमें हम हर किसी से स्थिति पर चर्चा करेंगे। यह पूछे जाने पर कि कितने लोगों के पोस्टर लगेंगे, उन्होंने कहा, अभी हम डिजाइंिनग कर रहे हैं और इसे अंतिम रूप दे दिया जाएगा। 400 लोगों को चिन्हित किया जा चुका है और जो पकड़े जा चुके हैं, उन्हें छोड़कर बाकी लोगों के पोस्टर लगाए जाएंगे।

यह पूछे जाने पर कि आज कितने बजे पोस्टर लगाए जाएंगे, उन्होंने कहा, मैं आपको समय नहीं बता सकता, लेकिन इसे लगाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। यह पूछे जाने पर कि क्या इस मामले में विदेशी फंंिडग की भी बात सामने आ रही है, उन्होंने कहा कि किसी भी चीज से इनकार नहीं किया जा सकता। अभी जांच चल रही है।

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने 27 नवंबर को कहा था कि वह संभल हिंसा में शामिल लोगों के पोस्टर बनवाएगी और सार्वजनिक संपत्ति के नुकसान की भरपाई कराएगी तथा पथराव करने वालों के पोस्टर सार्वजनिक स्थलों पर लगाए जाएंगे।

संभल पुलिस इस हिंसा में शामिल लोगों की कई तस्वीरें पहले ही जारी कर चुकी है। इन फोटोग्राफ में नौ व्यक्तियों की पहचान की गई और जिन लोगों ने चेहरे पर नकाब लगा रखी है, उनकी पहचान के लिए लोगों से मदद मांगी है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital