रायपुर. मानसून के आने से पहले छत्तीसगढ़ में मौसम भारी गर्म है. राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान फिर 45 डिग्री के पार चला गया है,जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक है. वहीं मंगलवार को मुंगेली का पारा 47 डिग्री था. रायपुर,बिलासपुर व दुर्ग संभाग के कुछ हिस्सों में लगातार लू चल रही है. सुबह से शाम तक तेज धूप के साथ गर्म हवा चल रही है. घरों और दμतरों के भीतर उमस बनी हुई है. रात तक लोग गर्म हवा के थपेड़ों से बेचैन हैं. मुंगेली का पारा 47 डिग्री मंगलवार को प्रदेश में मुंगेली शहर सबसे गर्म था. वहां का अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम केंद्र ने अधिकतम तापमान रायपुर में 45.1, माना में 44.4, बिलासपुर में 44.4, पेण्ड्रारोड में 42.9,अंबिकापुर में 42, जगदलपुर में 36.6, दुर्ग में 43.6 और राजनांदगांव में 44.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया है. रात भी लगातार गर्म है.
राजधानी का तापमान 45 डिग्री के पार, सामान्य से 5 डिग्री अधिक
Author: www.navabharat.news
UPDATED: Wed, 08 Jun 2022 12:35 AM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 Asam : गुवाहाटी के होटल में गोलीबारी, 06 की मौत, कई घायल, पुलिस ने शुरू की जांच
- 2 New Flying Car: बीए पास युवा ने खुद के दम पर बनाई फलाईंग कार, उड़ाकर दिखाने का प्रयोग सफल रहा, क्या टेस्ला को मात देगी भारत की HAPIDA SKYNeX
- 3 ब्रेकिंग : राज्य सरकार ने नियुक्त किए 23 पैनल लायर, देखिए सूची
- 4 स्मृति ईरानी के पक्ष में उतरी सरोज पाण्डेय, नाना पटोले के सिलेंडर वाली बाई बयान पर दिया जोरदार जवाब
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By www.navabharat.news
Tags: