असम में प्रतिबंधित याबा की 50 हजार गोलियां बरामद, पांच लोग गिरफ्तार

Author: navabharat digital
UPDATED: Fri, 13 Dec 2024 03:13 PM
असम में प्रतिबंधित याबा की 50 हजार गोलियां बरामद, पांच लोग गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

गुवाहाटी: असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शुक्रवार को बताया कि श्रीभूमि जिले में यात्रा कर रहे पांच लोगों के पास प्रतिबंधित याबा गोलियां बरामद होने पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि यह प्रतिबंधित सामग्री उस समय जब्त की गई जब इसे पड़ोसी राज्य से एक वाहन में लाया जा रहा था।

शर्मा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘मादक पदार्थ के नेटवर्क को तोड़ दिया गया है। विश्वसनीय जवानी के आधार पर श्रीभूमि पुलिस द्वारा अंगलाबाजार में एक मादक पदार्थ रोधी अभियान चलाया गया, जहां पड़ोसी राज्य से आ रहे एक वाहन को रोका गया।’’

उन्होंने बताया कि पांच लोगों के पास 50 हजार याबा गोलियां बरामद की गईं और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। मेथाम्फेटामाइन और कैफीन के मिश्रण वाली याबा की गोलियों को ‘क्रेजी ड्रग’ भी कहा जाता है और इस पर भारत में प्रतिबंध लगा दिया गया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital