कांकेर जिले में बारूदी सुरंग निष्क्रिय करते समय बीएसएफ जवान घायल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 15 Dec 2024 06:50 PM
कांकेर जिले में बारूदी सुरंग निष्क्रिय करते समय बीएसएफ जवान घायल
ऑडियो सुनें

कांकेर. छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में बारूदी सुरंग को नि्क्रिरय करने के दौरान सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान घायल हो गया. पुलिस अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. कांकेर जिले के पुलिस अधीक्षक इंदिरा कल्याण एलेसेला ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 9.30 बजे हेटारकसा गांव की सड़क पर पानीडोबीर कैंप के पास हुई.

एलेसेला ने बताया कि सुरक्षाबलों के दल को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था. दल जब हेटारकसा गांव की सड़क पर पानीडोबीर कैंप के करीब था तब उन्हें वहां बारूदी सुरंग होने की जानकारी मिली. उन्होंने बताया कि जब बारूदी सुरंग को नि्क्रिरय किया जा रहा था तब वह फट गया, जिससे बीएसएफ जवान बी ईश्वर राव के हाथ और चेहरे पर मामूली चोटें आईं.

अधिकारी ने बताया कि घायल जवान का प्रारंभिक उपचार किया गया और बेहतर चिकित्सा के लिए उसे अस्पताल ले जाया जा रहा है.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर रविवार को रात करीब डेढ़ बजे रायपुर पहुंचे. वह रायपुर और बस्तर जिलों में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu