राजस्थान के कई हिस्सों में सर्दी का प्रकोप जारी

Author: navabharat digital
UPDATED: Thu, 02 Jan 2025 03:39 PM
राजस्थान के कई हिस्सों में सर्दी का प्रकोप जारी
ऑडियो सुनें

जयपुर: राजस्थान के कई इलाकों में सर्दी और कोहरे का प्रकोप बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। जयपुर मौसम केन्द्र के अनुसार, राज्य में कुछ स्थानों पर बृहस्पतिवार को घना कोहरा छाया रहा। केन्द्र के प्रवक्ता ने बताया कि राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर में दर्ज किया गया। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान सीकर के फतेहपुर में 3.6 डिग्री दर्ज किया गया।

राज्य के एकमात्र पर्वतीय पर्यटक स्थल माउंट आबू में रात का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मैदानी इलाकों में श्रीगंगानगर में 5.3 डिग्री, चूरू में 5.4 डिग्री, बीकानेर और चूरू में 5.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

राज्य की राजधानी जयपुर में बृहस्पतिवार सुबह 7.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। अन्य सभी प्रमुख शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital